ओडिशा में जाजपुर से बीजू जनता दल (बीजद) सांसद शर्मिष्ठा सेठी ने सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला को अस्पताल पहुंचाने का नेक काम किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार को हुई जब सेठी एक आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय जा रही थीं। रास्ते में गोखना इलाके में उन्होंने देखा कि अधेड़ उम्र की एक महिला घायल अवस्था में सडक़ पर पड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि सांसद ने महिला को अपने वाहन में बैठाया और उसे जिला अस्पताल तक ले गईं। महिला का उपचार होने के दौरान सेठी लगभग आधे घंटे तक अस्पताल में रहीं।

चिकित्सकों ने बताया कि घायल महिला की हालत नाजुक है और उसे अस्पताल में 48 घंटे की निगरानी में रखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त महिला और उसका भाई केंद्रपाड़ा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जाजपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने कहा दुर्याेग से महिला मोटरसाइकिल से गिर गई, लेकिन उसके भाई को पता नहीं चला और वह आगे बढ़ गया।