पीएम की सुरक्षा में चूक,भाजपा का राजघाट पर मौन धरना

नई दिल्ली- दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों, सामाजिक संस्थाओं एवं महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय का जाप कर पूजा की गई। विभिन्न स्थानों पर हुए महामृत्युंजय जाप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं दुष्यंत गौतम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित अन्य पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामृत्युंजय का जाप किया।

दिल्ली कनॉट प्लेस स्थित शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए हुए महामृत्युंजय जाप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। जन-जन को मुख्यधारा में जोडऩे वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी तरह की परिस्थितियों से निपटने में सबल मिले और राष्ट्र सेवा में वे और दोहरी ऊर्जा के साथ तत्पर रहें इसके लिए दिल्लीवालों ने यह महामृत्युंजय का जाप किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और जिस तरह से उनकी जान को खतरे में डाला गया इससे कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है और वह उस देश की धरोहर होता है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की होनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस द्वारा जानबूझकर की गई इस साजिश के कारण आज देश की जनता कांग्रेस की असलियत समझ चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रीत विहार स्थित दुर्गा मंदिर में हुए महामृत्युंजय जाप में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।