दिल्ली में कोविड से होने वाला खतरा कम हुआ, नियंत्रण में हालात: सत्येंद्र जैन

जैन ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में कुल 1091 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 869 दिल्ली के मरीज है। कोरोना की पहली लहर से तुलना करें तो इस बार अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 6 गुना तक कम हुई है। दिल्ली में कोविड की यह पांचवी लहर है और इसका पीक कुछ ही हफ्तों या दिनों में आ सकता है। दिल्ली में कुछ स्वास्थ कर्मियों, डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ के पॉजिटिव होने के मामले भी सामने आये हैं।

हालांकि, यह संख्या बहुत कम है। उन सभी का इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि वे जल्द ही स्वस्थ हो कर वापस लौटेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंभीर से गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधनों, चिकित्सा केंद्रों और अस्पतालों को तैयार रखा गया है। हम सभी लोगों से अनुरोध करते हैं कि गंभीर लक्षण होने पर ही अस्पताल जाएं। मामूली लक्षण नजर आने पर न घबराएं। गंभीर लक्षण महसूस होने पर ही अस्पताल जाएं। होम आइसोलेशन में इलाज संभव है।