नई दिल्ली- विदेशी पर्यटकों को देश में रेल आरक्षण बुकिंग और इसी प्रकार की अन्य सहायताएं प्रदान करने के लिए उत्तर रेलवे ने इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो काउंटर, जिसे कोरोना महामारी के चलते बंद कर दिया था, को फिर से खोलने का निर्णय लिया है । यात्री आरक्षण केन्द्र, आईआरसीए कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में तत्काल प्रभाव से विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए एक विशेष रेल आरक्षण काउंटर खोला गया है । यह काउंटर रविवार सहित दोनो शिफ्टों में सुबह 8 बजे से २ बजे तक,तथा सांय को २ से ८ बजे तक कार्य करेगा।
