नई दिल्ली- समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने डॉ.भारती कश्यप को आईएमए एप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया। मालुम हो कि वर्ष 2018 में महिलाओं के कैंसर के उन्मूलन के लिए उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान और गरीब तबके के लोगों की दृष्टि सुरक्षा,खासकर बच्चों की दृष्टि सुरक्षा के अभियान के लिए नारी शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया था। डॉ. भारती कश्यप को आईएमए द्वारा वर्ष 2021 में डॉक्टर ज्योति प्रसाद गांगुली मेमोरियल अवार्ड, वर्ष 2018 में वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड, वर्ष 2017 में डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड तथा वर्ष 2014 में मेड एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है। झारखंड की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती कश्यप को हमेशा से ही अपनी डॉक्टरी पेशे के साथ-साथ सामाजिक कार्यों की वजह से जाना जाता है।