गुरुग्राम – सेक्टर 68 स्थित ऐरिया मॉल अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव ‘बैसाखी दा मेला’ के पाँचवें संस्करण के साथ इस बार फिर फसल कटाई के पर्व बैसाखी को भव्य रूप से मना रहा है। 3 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस उत्सव में पंजाब की जोशभरी संस्कृति को इंटरैक्टिव गतिविधियों, पारंपरिक सजावट और धमाकेदार प्रस्तुतियों के ज़रिए साकार किया गया है। बैसाखी पंजाबी नववर्ष के साथ-साथ नेमत का अहसास, बरकत और नई शुरुआत का प्रतीक है| यही भावना इस बार ऐरिया मॉल के परिसर में एक पंजाबी पिंड के माहौल में उतरती नज़र आ रही है। थीमेटिक इंस्टॉलेशन, रंग-बिरंगे फोटो ज़ोन और ग्रामीण पंजाब की छाप छोड़ने वाले क्यूरेटेड एक्टिविटी ज़ोन इस उत्सव को एक यादगार अनुभव बना रहे हैं। उत्सव का मुख्य आकर्षण हर आयु वर्ग के दर्शकों के लिए तैयार की गई इंटरैक्टिव गतिविधियाँ हैं, जो प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलती हैं। इनमें बलून शूटिंग, जेंगा, मेज़ गेम, ढोल मेकिंग, मिट्टी के बर्तन बनाना और फ्रिज मैगनेट पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल हैं।सप्ताहांत पर उत्सव की रौनक और भी बढ़ जाती है; धमाकेदार भांगड़ा प्रस्तुतियाँ, पारंपरिक पगड़ी बाँधने का अनुभव और लोकप्रिय ‘लस्सी चैलेंज’ जैसी गतिविधियाँ आगंतुकों के बीच खासी पसंद की जा रही हैं। ये सभी अनुभव आगंतुकों को निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं।मॉल प्रबंधन का कहना है कि संस्कृति, रचनात्मकता और सामुदायिक जुड़ाव की इस तिकड़ी ने ‘बैसाखी दा मेला’ को गुरुग्राम के सबसे लोकप्रिय त्योहारी आयोजनों में शुमार कर दिया है। पाँच साल में यह मेला अब एक परंपरा बन चुका है।

Leave a Reply