नई दिल्ली- पर्यावरण सुरक्षा एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट की मुहीम को तेज और प्रभावशाली बनाने के उद्देस्य से विवेकानंद सस्टेनेबिलिटी समिट के प्रथम संस्करण का भव्य आयोजन हो रहा है। डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में 19 और 20 अप्रैल को होने वाले इस दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन से देश में सस्टेनेबल डेवलपमेंट को प्राप्त और लागू करने के लिए किए जा रहे तमाम प्रयासों को वैश्विक मंच मिलेगा जहां प्रतिष्ठित व्यक्तियों,विशेषज्ञों और विचारकों के विचार आदान-प्रदान किए जाएंगे। विवेकानंद सस्टेनेबिलिटी समिट में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसके साथ विभिन्न सम्मानित हस्तियां भी शामिल होंगी जो अपने अनुभव और विशेषज्ञता को मंच पर साझा करेंगे। शिखर सम्मलेन सरकारी, कॉर्पोरेट क्षेत्र, शिक्षाविदों, गैर-सरकारी संगठनों और सिविल सोसाइटी के प्रमुख गणमान्यों को एक जुट करेगा और पर्यावरण संकट तथा शमन रणनीतियों में प्रयासरत्त विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं के बारे में ओपिनयन मेकर्स को जागरूक कर उन्हें प्रभावित करेगा। शिखर सम्मेलन के आयोजक डॉ राजेश सर्वज्ञ ने कहा दुनिया में मानव जाति की निरंतरता स्थायी समाधानों पर निर्भर करती है, जिसके लिए बड़े प्रयासों के साथ उच्च आर्थिक व्यय की आवश्यकता होती है ताकि भविष्य की पीढिय़ों को संयोजित किया जा सके। भारत के सबसे प्रख्यात वैश्विक वैज्ञानिक, पद्म विभूषण डॉ रघुनाथ माशेलकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा किए मैं प्रतिष्ठित विवेकानंद सस्टेनेबिलिटी समिट के आयोजन की घोषणा करते हुए बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं
