नई दिल्ली- प्रदेश भाजपा द्वारा समाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत गुरूवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बाबा भीमराव अंम्डेबडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाएं एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गुरूवार को इंदरपुरी में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित बाबा भीमराव अम्बेडकर जन्म जयंती समारोह में शामिल गुप्ता ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछले 60 सालों की भारतीय राजनीति में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सिर्फ राजनीति स्वार्थ के लिए प्रयोग किया जाता रहा है लेकिन पिछड़े, दलित एवं अन्य समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को वह स्थान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि जब जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी को जीवन काल के दौरान एवं राजीव गांधी को मृत्यु के तुरंत बाद भारत रत्न से नवाजा गया तो आखिर बाबा साहब को भारत रत्न मिलने में मृत्यु के 34 वर्ष क्यों लग गए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भीमराव अम्बेडकर के जीवन और उनकी संविधान की मूलधारणा को ध्यान में रखते हुए बहुत सारे काम किए गए। आदेश गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में भेद-भाव खत्म करने की राह दिखाई और समाज में परिवर्तन की एक क्रांति लेकर आए जिसे आज नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सर्वसमावेशी विकास के लिए भारत सरकार ने जो काम किए हैं उनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 34.41 करोड़ खातों के लिए 18.60 लाख करोड़ रुपए ऋ ण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 3.1 करोड़ नि:शुल्क गैसे कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.31 करोड़ पक्के मकान, स्वरोजगार योजना के तहत हाथ से मैला उठाने वाले लगभग 79 हजार लोगों को 27.8 हजार करोड़ रुपए की मदद सिर्फ एससी, एसटी एवं पिछड़े वर्गों के लिए की गई। आदेश गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा एससी-एसटी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जो 2013-14 में 3.6 हजार करोड़ रुपए थी उसे बढ़ाकर 2021-22 में 7.7 हजार करोड़ रुपए कर दी गई। ये सारी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एसटी-एससी समाज के प्रति उदारवाद एवं लगाव को बताता है।