नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर पश्चिम मंडल में पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रकाश तंवर, मयूर विहार जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री आकाश जैलदार व जिला के अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थित में बाबा भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर जैलदार ने कहा अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को कैसे चलाना है इसका रास्ता दिखाया, किस प्रकार हमें कानून का पालन करना है आज हम उन्हीं के बताए मजबूत कानून पर चलकर देश को लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 60 सालों की भारतीय राजनीति में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सिर्फ राजनीति स्वार्थ के लिए प्रयोग किया जाता रहा है लेकिन पिछड़े, दलित एवं अन्य समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को वह स्थान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि जब जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी को जीवन काल के दौरान एवं राजीव गांधी को मृत्यु के तुरंत बाद भारत रत्न से नवाजा गया तो आखिर बाबा साहब को भारत रत्न मिलने में मृत्यु के 34 वर्ष क्यों लग गए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भीमराव अम्बेडकर के जीवन और उनकी संविधान की मूलधारणा को ध्यान में रखते हुए बहुत सारे काम किए गए। जैलदार ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में भेद-भाव खत्म करने की राह दिखाई और समाज में परिवर्तन की एक क्रांति लेकर आए जिसे आज नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी साथी सहयोगियों का अभिनंदन किया गया।