नई दिल्ली- साइप्रस के अग्रणी प्रॉपर्टी डेवलपर, लेप्टोस एस्टेट्स ने भारतीय निवेशकों को ध्यान में रखते हुए हाई-एन्ड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज लांच किया है। कंपनी साइप्रस के विभिन्न शहरों में आम ग्राहकों और व्यवसायियों को उनकी जरूरतों और बजट के अनुसार रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज और दुकानों के विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराता है।साइप्रस यूरोपीय संघ का हिस्सा है और भूमध्य सागर पर एक सुंदर द्वीप है जो पूरे यूरोप तक आसान पहुंच प्रदान करता है। यह विभिन्न कारणों से भारतीय निवेशकों को आकर्षित करता रहा है, जिसमें इसका स्ट्रेटेजिक लोकेशन प्रमुख है। 2022 में साइप्रस और ग्रीस जाने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि देखी गई। साइप्रस सांख्यिकी सेवा के अनुसार, 2022 में, 3.09 मिलियन पर्यटकों ने साइप्रस का दौरा किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 68% अधिक है। इसी तरह, 2022 में, ग्रीस में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई, जो 3.0 मिलियन के करीब है। अनुमान है कि 2023 में यह संख्या 4.5 मिलियन से अधिक हो जाएगी।साइप्रस और ग्रीस दोनों ने ही अपने यहाँ रियल एस्टेट उद्योग में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए कई कार्यक्रम और इन्सेन्टिव्स की शुरुआत की है, जिसमें कर अवकाश, संपत्ति हस्तांतरण शुल्क का कम होना, और आसान संपत्ति अधिग्रहण प्रक्रियाएं शामिल है। इन क़दमों ने इस क्षेत्र में निवेश को विशेष आकर्षक बना दिया है।विशेष फीचर्स पर प्रकाश डालते हुए, लेप्टोस ग्रुप ऑफ कंपनीज के सह-अध्यक्ष पेंटेलिस लेप्टोस ने कहा, “हाल के वर्षों में, भारतीय हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई) ने वैश्विक निवेश पर खासा जोर दिया है। वो विदेश में अपने लिए आवास के विकल्प की तलाश कर रहे हैं। ग्रीस और साइप्रस ने अपने गोल्डन वीज़ा कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय निवेशकों को न केवल आकर्षित किया है, बल्कि वो उनके लिए पहली पसंद बन गए हैं। साइप्रस में, रियल एस्टेट में लगभग 17 करोड़ 40 लाख रुपये (€2 मिलियन) का निवेश या एक आवासीय प्रॉपर्टी में लगभग 4 करोड़ 34 लाख रुपये (500,000) का निवेश काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यहाँ सात साल के बाद रेजीडेंसी परमिट मिल सकता है जिसमें स्थायी रेजीडेंसी मिलने की सम्भावना होती है। वहीं, ग्रीस रियल एस्टेट में लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपये (250,000) या सरकारी बांड में 3 करोड़ 47 लाख रुपये (400,000) के निवेश के साथ पांच साल का रेजिडेंस परमिट प्रदान करता है। सात वर्षों के बाद स्थायी निवास और नागरिकता का मार्ग भी प्रशस्त हो जाता है। ये कार्यक्रम आकर्षक विकल्प के रूप में उभरे हैं, जो भारतीय एचएनआई को अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने और विदेश में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में निवेश के लिए प्रोत्साहित करते हैं।2021 में, ग्रीस और साइप्रस में रेजीडेंसी कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण समायोजन किया गया। साइप्रस ने अपनी गोल्डन वीज़ा पहल को समाप्त कर दिया और अपने स्थायी रेजीडेंसी कार्यक्रम को नया रूप दिया। इस पहल के द्वारा विदेशी नागरिकों को 300,000 से शुरू होने वाले संपत्ति निवेश के माध्यम से आव्रजन परमिट प्राप्त करने में सक्षम बनाया गया, जिससे उन्हें साइप्रस और यूरोपीय संघ के अन्य क्षेत्रों तक पहुंच प्रदान की गई। यह बदलाव विशेष रूप से यूरोप में रुचि रखने वालों MENA क्षेत्र के निवेशकों को पसंद आया।ग्रीस का गोल्डन वीज़ा आवेदक, उनके पति या पत्नी, 21 वर्ष तक के बच्चे, उनके माता-पिता और उनके पति/पत्नी के माता-पिता को आजीवन निवास प्रदान करता है। यूरोपीय संघ के शेंगेन क्षेत्र में बिना रोक-टोक यात्रा की अनुमति देने वाले वीज़ा और ग्रीस में सालाना 180 दिन से अधिक समय बिताने के सात वर्षों के बाद यूरोपीय संघ के पासपोर्ट के लिए संभावित पात्रता के साथ, साइप्रस और ग्रीस दोनों में रियल एस्टेट में निवेश करना व्यक्तिगत और संस्थागत निवेशकों दोनों के लिए अत्यधिक आकर्षक और आर्थिक रूप से लाभदायक हो गया है। अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए एक शानदार हॉलिडे होम या अच्छे निवेश विकल्प के अलावा, साइप्रस और ग्रीक द्वीपों में स्थित विला किराये के रूप में बेहतर रिटर्न भी प्रदान करता है, जो छुट्टियों के दौरान बहुत अधिक हो सकता है। एक नव-निर्मित, गेटेड व सुरक्षित विला जो समुद्र तट तक सीधी पहुंच प्रदान करता है सबसे पसंदीदा संपत्ति है।साइप्रस स्थित, पाफोस उन लोगों के लिए एक शीर्ष स्तरीय गंतव्य के रूप में उभर रहा है जो समृद्ध जीवन या आकर्षक संपत्ति निवेश की तलाश में हैं, जो समुद्र तट पर विशाल बरामदे, सुंदर उद्यान, सौना और अत्याधुनिक जिम जैसी सुविधाओं से युक्त प्रतिष्ठित विला हो। यह सब भूमध्य सागर से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। ये शानदार विला वैट के अलावा 699,000 से शुरू होते हैं, जो मल्टीमिलियन-यूरो रेंज तक जा सकते हैं। समुद्र तट पर विलासितापूर्ण जीवन और निवेश की संभावनाओं ने साइप्रस और ग्रीस को वैश्विक आकर्षण बना दिया है। साथ ही, तेजी से बदलते बाजार और संभावित सरकारी नीति में बदलाव ने इन देशों की इन विशेष विलाओं में रुचि रखने वाले निवेशकों के लिए वर्तमान में एक आदर्श अवसर प्रदान किया है।