नई दिल्ली- झारखण्ड के दुमका मे छात्रा अंकिता सिंह और दिल्ली के वसंत विहार मे एक हिन्दु छात्रा नैना मिश्रा की विशेष समुदाय द्वारा हत्या किये जाने के बाद देश भर में उबाल है। घटना के विरोध में भारत रक्षा मंच ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद गृह मंत्री को ज्ञापन दिया। भारत रक्षा मंच के संस्थापक एवं संयोजक श्री सुर्यकान्त केलकर ने कहा कि देश में कटृर पंथियों का हौसला काफी बुलन्द हो गया है। लव जिहाद की शिकार हुई बहेनो कि हत्या करना जिहादियों के लिए एक आम बात होता जा रहा है हिन्दु समाज इसे बर्दाश्त नही करेगा।भारत रक्षा मंच के दिल्ली प्रदेश के महामंत्री सोहन गिरि ने कहा कि बहन अंकिता की हत्या करने वाल शाहरूख और दिल्ली की बहन नैना मिश्रा की हत्या करने वाले अरमान अली और उनके साथियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाय। विरोध प्रदर्शन मे भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख दक्षिण पुर्व आचार्य अशोकाचार्य, राष्ट्रीय संगठन प्रमुख दक्षिण भारत उमेश पोचप्पन एवं दिल्ली प्रदेश के उपाघ्यक्ष श्री नन्दन झा, संगठन मंत्री शशांक तिवारी,मोनी बैदेही, सचिन गुप्ता, बृजेश उपाध्याय, विकी चौहान, महेन्द्र, रिटा, साधूराम, अनीता, सुनील, कामता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य द्रवेन्दू आर्य शामिल हूए।