लातूर – महाराष्ट्र के लातूर जिले के कुछ हिस्सों से कथित रूप से अपहरण 13 लड़कियों को पुलिस ने पिछले तीन महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों से छुड़ाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लातूर पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने बचाव अभियान चलाया। इकाई ने अपहरण के मामलों के पीड़ितों के बारे में जानकारी एकत्र की। अधिकारी ने बताया, इकाई ने राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा किया और सतारा, पुणे, मुंबई, कर्नाटक से 13 अपहरण लड़कियों को बचाया। ज्यादातर पीड़ित लड़कियों को उनके माता-पिता से मिला दिया गया, जबकि छह को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया। उप-निरीक्षक श्यामल देशमुख ने कहा, अपहरण के बाद, लड़कियों को दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता था और उन्हें अवैध कार्य करने के लिए मजबूर किया जाता था। इस पर रोक लगाने के लिए मानव तस्करी रोधी इकाई की स्थापना की गई।