नई दिल्ली- रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी ने दाहोद रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का निरीक्षण कर दाहोद व वडोदरा के बीच निरीक्षण यान द्वारा विंडो ट्रायलिंग की। अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेलवे बोर्ड ने दाहोद रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप में नवीनीकृत लेखा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 31वीं असेंबल्ड 8 व्हीलर डीईटीसी,यूएस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वर्कशॉप के सभी कार्यशालाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वर्कशॉप की हैरिटेज गैलेरी देखी और उसके परिसर में वृक्षारोपण भी किया। अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेेलवे बोर्ड एवं अन्य अधिकारीगण ने स्पोट्र्स पर्सन, दिवयांग जन, महिला कर्मचारी एवं मान्यता प्राप्त यूनियन के लीडर से मुलाकात की एवं उन्हे प्रोत्साहित किया। रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप के चीफ वर्कशॉप मैनेजर विनय कुमार ने मीटिंग के दौरान वर्कशॉप की अचीवमेंट पर पॉवरपॉइंट प्रजेंटेशन दिया। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के दौरे के दौरान पश्चिम रेलवे व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी, मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता व अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद थे।
