नई दिल्ली- दिल्ली की समस्त आर्य समजो की शिरोमणि नियंत्रक आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली राज्य के तत्वावधान में नई दिल्ली में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2079 का स्वागत करते हुए राष्ट्र एवं मानवसेवा को समर्पित आर्य समाज का 148 वा स्थापना दिवस समारोह के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी देवव्रत सरस्वती ने उपस्थित आर्य परिवारों, आर्य विद्यालयों, गुरुकुलों, कन्या गुरुकलों सहित उपस्थित हजारों आर्यजनों को वैदिक नववर्ष का महत्व तथा आर्यसमाज की विशेषताओं के विषय में विस्तार बताते हुए सभी देशवासियों को बधाई दी। कार्यक्रम में आदेश गुप्ता, अध्यक्ष, भाजपा दिल्ली प्रदेश,राजकुमार गुप्ता, प्रमुख आर्य प्रतिभा विकास संस्थान सुरेंद्र रैली, कार्यकारी प्रधान आर्य केंद्रीय सभा विनय आर्य, नित्यंजय चौधरी, सुधीर कुमार गुप्ता, डॉ उमा आर्य ने अपने विचार प्रस्तुत किए। विनय आर्य ने सभी आर्यजनों को आर्य समाज के 148 वे स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अपने पूर्वजों के बताए हुए पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा प्रदान की तथा आर्य समाज के गौरवशाली इतिहास को जानने का संदेश दिया। आदेश गुप्ता ने सभी देशवासियों को अपनी भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को अपनाने पर बल दिया, प्रोफेसर सुधीर कुमार गुप्ता ने वैदिक नववर्ष के अवसर पर जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं उन पर चिन्तन करने की बात कही।