नई दिल्ली- दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी दिल्ली के चुनावी मैदान में उतारने का मन बना लिया है।पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में जनपथ के राष्ट्रीय कार्यालय में चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रभारी विनोद नागर, राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसेफ, राष्ट्रीय महासचिव जियालाल, लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव आफाक सैलानी, राष्ट्रीय महासचिव रुचिदा शर्मा, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष बिहारी को कमान सौंप गई है। राष्ट्रीय सचिव डॉ. देवी सचदेवा दिल्ली चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।यह पदाधिकारी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अधिकृत किए गए हैं इन्हें पार्टी से गठबंधन करने और सीटों के बटवारा को लेकर पूरी जिम्मेदारी दी गई है। आरएलजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि विधानसभा की सभी 70 सीटों पर भी आरएलजेपी अपने उम्मीदवार उतार सकती है।