नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी ने उर्दू भाषा के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2021 चंद्रभान खयाल को उनके कविता-संग्रह ताजा हवा की ताबिशें को दिए जाने की घोषणा की है। पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन-प्रक्रिया का पालन करते हुए,नियमानुसार निर्णायकों के बहुमत के आधार पर किया है। निर्णायक मंडल के सदस्य,जिन्होंने पुरस्कार की अनुशंसा की,उनके नाम हैं। प्रो. मोहम्मद शमां आजुुर्दा,प्रो. सादिक एवं प्रो. तारिक छतारी। पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक,शॉल और एक लाख रुपए की राशि पुरस्कृत लेखक को दिल्ली में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह, साहित्योत्सव में 11 मार्च 2022 को प्रदान की जाएगी।