नई दिल्ली – भारत के प्रमुख स्वदेशी फुटवियर ब्रांड्स में से एक एशियन फुटवियर ने ‘एशियन फ़्लैश’ नामक नई 60-मिनट डिलीवरी सेवा की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से ग्राहक अपने निकटतम एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट से चुने गए फुटवियर को केवल 60 मिनट के भीतर अपने घर पर प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा फिलहाल दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक पिन कोड्स में सक्रिय है, जो प्रमुख शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को कवर करती है। सेवा के व्यापक लॉन्च से पहले कंपनी ने रोहिणी, बुराड़ी और दादरी सहित 35 स्थानों पर परीक्षण के रूप में इसे सफलतापूर्वक संचालित किया था। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर ग्राहक ‘एशियन फ़्लैश’ टैब पर जाकर अपना पिन कोड दर्ज कर यह जांच सकते हैं कि सेवा उनके क्षेत्र में उपलब्ध है या नहीं। यदि पिन कोड योग्य है, तो ग्राहक ऑर्डर करके 60 मिनट के भीतर अपनी पसंद का फुटवियर प्राप्त कर सकते हैं।एशियन फ़्लैश ग्राहकों को पूरे स्टोर का चयन उपलब्ध कराता है,जिसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए खेल, कैज़ुअल और स्कूल फुटवियर के 350 से अधिक डिज़ाइन्स शामिल हैं। इस सेवा पर अभी कोई न्यूनतम ऑर्डर मूल्य या डिलीवरी शुल्क लागू नहीं है। ग्राहक अपने घर पर फुटवियर ट्राई कर सकते हैं और फिटिंग ठीक न होने पर उसे तुरंत वापस कर सकते हैं।इस अवसर पर एशियन फुटवियर के चेयरमैन, राजिंदर जिंदल ने कहा, हमारा उद्देश्य हमेशा से हमारे उत्पादों को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुँचाना रहा है। ‘एशियन फ़्लैश’ के माध्यम से हम अपने भौतिक स्टोर नेटवर्क को उन्नत तकनीक से जोड़कर एक एकीकृत एवं स्मार्ट रिटेल इकोसिस्टम बना रहे हैं। हम ग्राहकों को हमारे पूरे इन-स्टोर कलेक्शन तक पहुंच प्रदान कर रहे हैं,वह भी सिर्फ 60 मिनट के भीतर। यह पहल हमारे नवाचार, गति और हमारे ऑम्नी-चैनल क्षमताओं को अधिक मजबूत बनाती है। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर और दिग्गज क्रिकेटर एम. एस. धोनी ने कहा, मैं कंपनी के इस प्रगतिशील कदम की सराहना करता हूँ, जिसमें तकनीक के माध्यम से रिटेल नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को देशभर के शहरों और कस्बों तक पहुंचाया जा रहा है। गुणवत्ता, आराम और स्टाइल पर ब्रांड का ध्यान वास्तव में एशियन फुटवियर को एक भरोसेमंद भारतीय ब्रांड बनाता है। अपने व्यापक विकास रणनीति के तहत, एशियन फुटवियर स्विगी इंस्टामार्ट और ज़ेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी जारी रखे हुए है, साथ ही इस वर्ष के भीतर अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स का नेटवर्क बढ़ाकर 100 स्टोर्स तक ले जाने की दिशा में काम कर रहा है।
