नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी वाले से लूट का मामला सामने आया है। लूटने वाले ने कबाड़ देने के नाम पर कबाड़ी वाले को बाइक पर बिठाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उसे लूट लिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार मोहम्मद रेहान 20 नजफगढ़ के खेरा गांव में रहते हैं। वह कबाड़ बेचने का काम करते हैं। सुबह करीब 7.15 बजे जब वह खडख़डी नाहर गांव के पास पहुंचे तो उन्हें बाइक पर सवार एक लडक़ा मिला। उस लडक़े ने रेहान से कहा कि यहां पास में शमशान घाट के पास कबाड़ पड़ा है। इसके बाद उसने रेहान को बाइक पर बिठाया और दोनों खडख़ड़ी नाहर के पास स्थित शमशान घाट पर पहुंच गए। यहां सुनसान एरिया देखकर उक्त लडक़े ने अपनी बाइक रोकी और जबरदस्ती पीडि़त से आठ हजार रुपए लूटकर भाग गया। पीडि़त ने बाइक का नंबर पुलिस को बता दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी वाले से लूट का मामला सामने आया है। लूटने वाले ने कबाड़ देने के नाम पर कबाड़ी वाले को बाइक पर बिठाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उसे लूट लिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार मोहम्मद रेहान 20 नजफगढ़ के खेरा गांव में रहते हैं। वह कबाड़ बेचने का काम करते हैं। 3 अप्रैल को सुबह करीब 7.15 बजे जब वह खडख़डी नाहर गांव के पास पहुंचे तो उन्हें बाइक पर सवार एक लडक़ा मिला। उस लडक़े ने रेहान से कहा कि यहां पास में शमशान घाट के पास कबाड़ पड़ा है। इसके बाद उसने रेहान को बाइक पर बिठाया और दोनों खडख़ड़ी नाहर के पास स्थित शमशान घाट पर पहुंच गए। यहां सुनसान एरिया देखकर उक्त लडक़े ने अपनी बाइक रोकी और जबरदस्ती पीडि़त से आठ हजार रुपए लूटकर भाग गया। पीडि़त ने बाइक का नंबर पुलिस को बता दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।