नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता शनिवार को कांग्रेस नेत्री एवं नन्द नगरी से निगम पार्षद कुमारी रिन्कू को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में बढ़ोत्तरी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी सोच का संचार देश के हर कोने में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति दलों द्वारा कुर्सी प्राप्त करने के लिए देश को तोडऩे तक की बात कही जा रही है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई कुमारी रिन्कू के इस फैसले का स्वागत करते हुए गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित एवं देश को समर्पित पार्टी है। नन्द नगरी क्षेत्र के अंदर कुमारी रिन्कू की जनता के बीच लोकप्रियता से पार्टी को मजबूती मिलेगी और हमारा दावा है कि निगम में लगातार चौथी बार भी हमारा विजय अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा की वरिष्ठ नेता आरती मेहरा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल एवं नवीन शहादरा के जिला अध्यक्ष मास्टर बिनोद भी उपस्थित थे। कुमारी रिन्कू ने कहा कि भाजपा के लिए देश पहले और पार्टी बाद में वाली सोच के कारण आज मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उनके कुशल नेतृत्व में जिस तरह से देश विकास कर रहा हैए वह सराहनीय है। भाजपा की सेवा ही संगठन वाली भावना से प्रभावित होकर मैं विश्वास दिलाती हूं कि मुझे जो भी जिम्मेदारियां मिलेगी उसे ईमानदारी के साथ निभाऊंगी और नन्द नगरी की हर एक जनता के बीच अपने कामों को पहुंचाने की मेरी पूरी कोशिश जारी रहेगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिनेश पंचाल, विनोद कुमार, कपील अग्रवाल, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।