नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया ने पांडव नगर तो सांयकाल में इन्द्रपुरी में पदयात्रा के माध्यम से जनसम्पर्क किया। मंडल अध्यक्ष संजय सिंहल एवं रजत गर्ग के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता पदयात्राओं में सम्मलित हुए। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर राजेश भाटिया का अभिनंदन किया। भाजपा प्रत्याशी ने मतदाताओं को आश्वस्त किया की वह चुनाव जीतने के एक वर्ष के भीतर राजेन्द्र नगर को एक आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित करूंगा। सांसद मीनाक्षी लेखी ने राजेन्द्र नगर तिकोना पार्क में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने एक पार्षद के रूप में राजेश भाटिया का सेवा कार्य देखा है और इस उपचुनाव में यह उनका वही सेवा कार्य उनकी जीत की बुनियाद बनेगा। नारायणा में आयोजित एक जनसभा में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल भी सम्मिलित हुए और उन्होंने लोगों से आवाहन किया की देश के समग्र विकास के लिये भाजपा का साथ दें। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे की कुछ लाईनें सुना कर लोगों का मनमोह लिया।