नई दिल्ली – केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोहन लाल कमोडिटी मैनेजमेंट के ग्रुप सीईओ संदीप सभरवाल ने कहा 2026-27 एक रणनीतिक और किसान-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है, बजट में नवाचार और समावेशी विकास को समाहित किया गया है। भारत विस्तार नामक एक बहुभाषी एआई-संचालित कृषि प्लेटफॉर्म की शुरुआत, मौसम संबंधी जानकारियों से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए सर्वोत्तम कृषि पहलों, महत्वपूर्ण सलाहों सहित समग्र बजट को कृषि उन्मुख बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। संदीप सभरवाल ने कहा उच्च मूल्य वाली और क्षेत्र-विशेष की फसलों को बढ़ावा देकर तथा पशुपालन और संबद्ध क्षेत्रों के लिए मजबूत समर्थन देकर, यह बजट ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने, कृषि मूल्य श्रृंखलाओं को सशक्त बनाने और भारतीय कृषि को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक विकास इंजन के रूप में स्थापित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। ये उपाय किसानों को आय विविधीकरण करने, जोखिमों को कम करने और राष्ट्र के विकास क्रम में सार्थक भागीदारी निर्वाह करने में सक्षम बनाएंगे।

Leave a Reply