नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने राजेन्द्र नगर में भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया को मिले जनआशीर्वाद के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। गुप्ता ने कहा कि हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। भाजपा इस जनादेश का सम्मान करती है। हमारे कार्यकर्ता इस चुनाव की भांति आगे भी और अधिक बल के साथ रणक्षेत्र में उतरेंगे। आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से भाजपा और राजेन्द्र नगर की जनता ने दिन रात एक करके विधानसभा उपचुनाव में जो मेहनत की हैए वह व्यर्थ नहीं जाएगी। भाजपा विपक्ष में रहते हुए भी दिल्ली की जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जनता हमेशा से सर्वोपरी रही है और भाजपा उसकी सेवा व समाधान के लिए तत्पर रहेगी।