नई दिल्ली – असम के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दिव्यज्योति सैकिया को दो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. सैकिया को दो दशकों से अधिक समय से देश, समाज, शांति और मानवता हेतु उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। कल शाम को भारतीय समाचार पत्र संघ ने दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में डॉ. सैकिया को सर्वश्रेष्ठ मानवतावादी और शांति कार्यकर्ता की श्रेणी में वैश्विक रणनीति और नेतृत्व राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।वहीं दूसरी और मंडी हाउस स्थित कमानी ऑडिटोरियम में बुधवार रात को भारतीय युवा कल्याण संस्था द्वारा द भारत न्यूज के सहयोग से सर्वश्रेष्ठ मानवता और समाज सुधारक की श्रेणी में डॉ. सैकिया को 2025 “” वीर सावरकर राष्ट्रीय पुरस्कार “” प्रदान किया गया। मालूम हो कि डॉ. दिव्यज्योति सैकिया अपनी विज्ञान शिक्षा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से अंधविश्वास और नशे के खिलाफ लड़ाई लडते हुए पूर्वोत्तर के साथ देश भर में शांति स्थापित करने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. सैकिया को अब तक 180 से भी अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है ।और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ईटीवी भारत ने डॉ. सैकिया के ऊपर वृतचित्र बनाने के साथ साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया द्वारा उनकी काफी प्रशंसा की गई है।

Leave a Reply