नई दिल्ली- पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने दिल्ली नगर निगम के मालियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान कुल 185 लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार, उद्यान समिति की अध्यक्ष,नीतू त्रिपाठी, उद्यान निदेशक, राघवेंद्र कुमार सिंह और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि बागवानी के आधुनिक तरीके सिखाने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने मालियों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा था। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मालियों ने स्कूल ऑफ गार्डनिंग, नई दिल्ली में यह प्रशिक्षण लिया। स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने कहा कि इस विशेष प्रशिक्षण के दौरान, निगम के मालियों ने सैद्धान्तिक व प्रायोगिक, दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान मालियों ने उद्यान विशेषज्ञों से नर्सरी प्रबंधन, पेड़-पौधों की सिंचाई, लॉन व पार्कों का रखरखाव, फ्लॉवर शो की तैयारी, वर्टिकल गार्डन तैयार करना, फ्लोरल बोर्ड और बागवानी के अत्याधुनिक तरीकों को सीखा। उद्यान समिति की अध्यक्ष नीतू त्रिपाठी ने कहा क एकीकृत दिल्ली नगर निगम के विभाजन के बाद से पहली बार निगम के मालियों को इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया है। निगम की इस पहल से मालियों को लाभ होगा और वे अपने कार्यक्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों व चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।