नई दिल्ली- भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवालों को अगले कुछ दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। राजधानी में पारा लगातार बढ़ रहा है, अधिकतम तापमान ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। बीते दस साल में पहली बार अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। वहीं सप्ताह का औसत अधिकतम तापमान भी पिछले दस साल के मुकाबले सबसे अधिक रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 29 अप्रैल 1941 को अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार दिल्ली का पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 25.7 डिग्री, नजफगढ़ में 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने दिल्ली में शनिवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, हालांकि 12 अप्रैल से कुछ राहत की उम्मीद है। जबकि 10 और 11 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब ही रहने का अनुमान है।
