नई दिल्ली- दिल्ली प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश मंत्री व सोशल मीडिया प्रभारी एस राहुल के नेतृत्व मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि सरिता विहार में मनाई गई। सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। एस राहुल ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। नेताजी के समान कोई व्यक्तित्व दूसरा नहीं हुआ। एक महान सेनापति, वीर सैनिक, राजनीति के अद्भुत खिलाड़ी और अन्तरराट्रीय ख्याति प्राप्त नेताओं के समकक्ष बैठकर कूटनीति तथा चर्चा करने वालेे इस विलक्षण व्यक्तित्व के बारे में जितना कहा जाए वो कम है। एस राहुल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है हमें उनके रास्ते पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर मनोज कुमार,संतोष कुमार,परवेज आलम, दीपक पांडे, जाहिद अंसारी, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।