नई दिल्ली- भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा के नेतृत्व में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की चौथी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया । कार्यक्रम प्रमुख प्रदेश मंत्री व सोशल मीडिया प्रभारी एस राहुल थे। प्रदेश उपाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,महामंत्री संतोष ओझा,प्रवक्ता नलिन त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष आर एन त्रिपाठी,आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रवक्ता विवेक तिवारी,सुदर्शन कुमार,प्रचार मंत्री सीमा तिवारी,सुनीति सिंह ,पूजा झा,रामसेवक साहू,परवेज आलम,सुमिति कुमार,अंशुमान सिंह,अखंड मिश्रा,दिलीप गुप्ता,मधुसूदन आदि मौजूद रहे। मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने अटल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल ने प्रधानमंत्री का पद को सुशोभित किया। मूल्य आधारित राजनीति अटल ने किया। प्रदेश महामंत्री संतोष ओझा ने कहा कि बाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे। ये भाजपा के संस्थापक रहे हैं। ये असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक रहे है । प्रदेश उपाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने कहा कि अटल ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया। प्रदेश मंत्री व सोशल मीडिया प्रभारी एस राहुल ने अटल के व्यक्तित्व पर बोलते हुए कहा कि अटल बोल रहे तो मतलब देश बोल रहा,वह सुन रहे तो देश सुन रहा। अटल के व्यक्तित्व के कई पहलू थे जिसे देश ने देखा व महसूस किया।