नई दिल्ली- उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंदिरों के पुजारियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वार्ड 80 में इन मंदिरों के पुजारियों की समस्याओं के समाधान है तो इस नई पहल का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस नई पहल से मंदिरों के पुजारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने में आसानी होगी। इस नई पहल के माध्यम से हर महीने मंदिरों के पुजारियों साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी और उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा। यह पहल अभी सदर बाजार क्षेत्र से प्रारम्भ की गई है और धीरे धीरे विभिन्न क्षेत्रों में इसकी शुरुआत की जाएगी।