नई दिल्ली- भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 14 जिलों में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालकाजी में हुए कार्यक्रम में योगिता सिंह के अलावा राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी संगीता यादव, प्रदेश मोर्चा उपाध्यक्ष प्रियल भारद्वाज, प्रदेश मोर्चा प्रवक्ता रत्ना अरोड़ा ने आशा बहनों, आगनवाड़ी बहनों व गर्भवती बहनों को सम्मानित किया और कम्बल व पोषक सामग्री भी वितरित की। योगिता सिंह ने कहा कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए हमें जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से कुपोषण मुक्त बन रहा है। स्वस्थ बच्चा के लिए गर्भवती माता को पौष्टिक आहार लेना अति आवश्यक है। आज पूरे भारत में गरीब महिलाओं, बच्चों एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सभी सरकारी योजनाओं में अब तक 7.31 लाख मीट्रिक टन फोर्टीफाइड चावल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के अंर्तगत पूरे प्रदेश में पौष्टिक आहार सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है जो आज भी जारी रहेगा।
