नई दिल्ली- प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश द्वारा महाराज श्री दक्ष प्रजापति जी की चौथी विशाल शोभायात्रा  का आयोजन बडी धूमधाम से बुराड़ी क्षेत्र में किया गया। शोभायात्रा  महाराज श्री दक्ष प्रजापति चौक झडौदा शुरु होते हुए शनि बाजार रोड, कुशल चौक से होते हए बुराडी ओम गार्डन पर जाकर समाप्त हुई। इस  शोभायात्रा  में सैकडों की संख्या में लोग शामिल हुए।शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ साथ महाराज श्री दक्ष प्रजापति, माता की झांकी, भोलेनाथ की झांकी, राधा कृष्ण तथा साईनाथ महाराज की झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत में संस्था के अध्यक्ष रामसिंह खंडोदिया ने महाराज प्रजापति दक्ष के बारे में बहुत अहम जानकारी प्रदान की। शोभायात्रा का जगह जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।संस्था के अध्यक्ष रामसिंह खंडोदिया ने बताया कि इस शोभायात्रा के प्रति लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला तथा इस शोभायात्रा में सभी भक्तों को नो सिंगल यूज ऑफ प्लास्टिक की शपथ भी दिलाई।यात्रा में अनुशासन की जिम्मेदारी संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, ताराचंद, अजीत सिंह, रामपाल रषेवाल, अशोक कुमार, योगेश कुमार, सतीश चंद, मुख्य महासचिव राजेश कुमार वर्मा, युवा अध्यक्ष प्रवेश बंसीवाल, मंडल अध्यक्ष मुकंद सिंह, मांगे राम, मनोज कुमार, अनिल  बुराडी, संजय बंसीवाल, शेर सिंह, कुलदीप, धर्मपाल जी ने बहुत बढ़िया तरीके से निभाई व नारी शक्ति के रूप में महिला अध्यक्ष उषा डोरीवाल सहित सभी महिलाओं ने मिलकर शोभायात्रा में सहयोग दिया।