नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली के द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र में महिला के गले से चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार पीडि़ता नीरा देशवाल43 द्वारका सेक्टर-13 के आयुद्ध विहार में रहती है। वह ग्रहणी हैं। 3 अप्रैल को अपने पति मनीष देशवाल के साथ अपने घर से बाहर सडक़ पर शाम की सैर के लिए निकली थी। घूमते घूमते वह सुबह करीब 7.20 बजे शिव मंदिर पार्क सेक्टर-13 के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो लडक़े आए और महिला के गले से चेन झपट ली। पीडि़त ने पुलिस को बताया की उसकी चेन का वजन करीब 9 से 10 ग्राम होगा। चेन छीनने वाले ने हेलमेट भी नहीं पहना था। वह काले रंग की बाइक पर सवार थे।