नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी शक्ति केंद्रों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। आज आदेश गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में योग शिविर में भाग लिया। प्रदेश कार्यालय में योग दिवस के रुप में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल एवं कार्यालय मंत्री श्री हुकम सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साल 2015 से शुरु किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इसका असर दिखाई दे रहा है। योग एक साधना है। उन्होंने सभी से रोजमर्रा के जीवन में योग को शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन आप योग करें ताकि आप स्वस्थ्य रहें। आदेश गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। पिछले 8 सालों से पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है और इसके तहत आज देश का एक बहुत भाग योग के प्रति समर्पित है जिसका असर है कि आज सुबह से लगातार योग की तस्वीरें पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आ रही हैं। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता हैं जिन्होंने संयुक्त राज्य संगठन में 2014 योग की महत्ता को बताया था और इसे अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाने की बात कही थी जिसके बाद आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने पर मुहर लगी। आज दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर हुए योग शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी एवं श्री सुनील यादव प्रदेश मंत्री श्री गौरव खारी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री वासु रूख महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष पाल एससी मोर्चा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गोठवाल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोण् हारुन सहित सभी सांसद विधायक प्रदेश जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।