जयपुर- केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर आएंगी। मिली जानकारी के अनुसार उनका जयपुर के एक होटल में भाजपा सांसद व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात करने का कार्यक्रम है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा के लोकसभाा राज्यसभा सांसदों, विधायकों को 12 जुलाई को अपराह्न तीन बजे होटल में पहुंचने को कहा है। कटारिया ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जयपुर पहुंचेगी और सभी भाजपा सांसदाविधायकों से व्यक्तिगत तौर पर मिलेंगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के 71 विधायक हैं। वहीं राजस्थान से पार्टी के 24 लोकसभा सदस्य व चार राज्यसभा सदस्य हैं।