नई दिल्ली – लीवा मिस 2024 का ग्रैंड फिनाले फैशन, ग्लैमर, टैलेंट और एम्पॉवरमेंट की एक अविस्मरणीय रात थी, जिसमें ब्यूटी, फैशन डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन में भारत के सबसे होनहार सितारों को शामिल किया गया। हाउस ऑफ बिरला सेल्यूलोज से 100% नेचुरल ओरिजन के फैब्रिक ब्रांड लीवा, जो अपनी बेजोड़ फ्लूडिटी, सॉफ्टनेस और ब्रीथेबिलिटी क्षमता के लिए प्रसिद्ध है, लगातार पांचवें साल टाइटल स्पांसर के रूप में मिस दीवा में शामिल हुआ। इस शोपीस में आयुश्री मलिक को लीवा मिस दीवा सुपरनैशनल 2024 और विप्रा मेहता को लीवा मिस दीवा कॉस्मो 2024 का ताज पहनाया गया। ये असाधारण महिलाएं मिस सुपरनैशनल 2025 और मिस कॉस्मो 2025 में ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स में देश की शानदार विरासत को आगे बढ़ाएंगी। इस शाम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की, जिसमें दो बिल्कुल नई कैटेगरीज में पहली बार विजेताओं का भी ऐलान किया गया। ओडिशा की सुध्रुति पाधियारी को लीवा मिस दीवा फैशन डिजाइनर 2024 घोषित किया गया, जबकि बिहार की अनन्या प्रवीण ने लीवा मिस दीवा कंटेंट क्रिएटर 2024 का खिताब जीता। प्रत्येक कैटेगरी से टॉप 8 में शामिल 24 फाइनलिस्ट ने स्टाइल, आत्मविश्वास और सरलता के शानदार प्रदर्शन के साथ मुख्य मंच संभाला। शो की शुरुआत एक फैशन राउंड से हुई, जिसमें फाइनलिस्ट मशहूर डिजाइनर मंदिरा विर्क के एक्सक्लूसिव कलेक्शन में रैंप पर उतरीं। आत्मविश्वास, शान और सहज लग्जरी के मिक्स से बने इस शोकेस ने एक बेमिसाल लग्जरी और स्टाइलिश नाइट की शुरुआत की। प्रतिष्ठित जूरी पैनल में इंडस्ट्री की दुनिया के दिग्गजों का एक समूह शामिल था, जिसमें मेंटर रितिका खटनानी (लीवा मिस दीवा ब्यूटी क्वीन 2024), सोनाक्षी राज (लीवा मिस दीवा फैशन डिजाइनर 2024) और भावना सिंह (लीवा मिस दीवा कंटेंट क्रिएटर 2024) के साथ-साथ सेलिब्रिटी डिजाइनर मंदिरा विर्क, अभिनेता फरदीन खान, मिस कॉस्मो 2024 केटुट परमाटा जूलियास्ट्रिड और मिस सुपरनैशनल 2023 एंड्रिया एगुइलेरा शामिल थे