नई दिल्ली – भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत और उपमहाद्वीप में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए लुफ्थांसा जर्मन एयरलाइंस ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के बीच सीधी उड़ान सेवाओं की घोषणा की है।मोती और हीरे के व्यापार में अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण एक समय मोतियों के शहर के रूप में मशहूर हैदराबाद लंबे समय से दुनिया भर के सौदागरों और व्यापारियों के लिए एक केंद्र रहा है। आज, हैदराबाद भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है, जो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के साथ-साथ बोइंग और एयरबस जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की मौजूदगी के कारण उभरता हुआ तकनीकी, एयरोस्पेस और भारतीय फार्मा केंद्र है।एक समृद्ध राज्य में विकसित हो रही राजधानी शहर के रूप में,हैदराबाद और तेलंगाना दोनों राज्य ने आज भारत की आर्थिक सफलता में योगदान दिया है। निवेश हब और इनोवेश हब हैदराबाद में इसके समृद्ध इतिहास की प्राचीन सुन्दरता और 21वीं सदी के भारत की गतिशीलता का संगम है।भारत में अग्रणी यूरोपीय कैरियर के रूप में, लुफ्थांसा अब जर्मनी से देश के 5 गंतव्यों तक सीधे उड़ानों का संचालन कर रहा है, जिसमें हैदराबाद-फ्रैंकफर्ट इसके वैश्विक नेटवर्क में सबसे नई वृद्धि है। वैश्विक स्तर पर लुफ्थांसा के लिए सबसे तेजी से बढ़ते प्रमुख बाजार के रूप में, भारत में क्षमता वृद्धि महामारी-पूर्व के स्तर से अधिक है।लुफ्थांसा समूह में दक्षिण एशिया के सीनियर डायरेक्टर, जॉर्ज एटियिल ने कहा,अपनी नई हैदराबाद-फ्रैंकफर्ट सेवा के साथ अब हम भारतीय यात्रियों को यूरोप में हमारे केंद्रों के लिए 64 साप्ताहिक उड़ानें और यूरोपीय महाद्वीप पर सबसे बड़े नेटवर्क से जुड़ने की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। हैदराबाद को लॉन्च किए जाने के साथ ही भारत के लिए हमारी क्षमता (2019 के मुकाबले) 14% बढ़ गई है, जिससे यह लुफ्थांसा के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रमुख बाजार बनने में सफल रहा है। बेंगलुरु-म्यूनिख और अब हैदराबाद-फ्रैंकफर्ट सेवाओं के साथ, हमने पिछले 3 महीनों में 2 नए मार्ग को लॉन्च किया है, जो दक्षिण भारत की बढ़ती प्रासंगिकता को बताते हुए लुफ्थांसा समूह के लिए भारत की अहमियत को प्रदर्शित करता है।भारत में 700 से अधिक कर्मचारियों और देश में 60 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ, लुफ्थांसा भारत की निरंतर विकास यात्रा में अभिन्न भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।