नई दिल्ली-ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शैक्षिक भ्रमण पर आए और दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार से मुलाकात की। विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार ने 87 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्होंने दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली,आईटी सेवाएं एमसीडी 311 ऐप, संपत्तिकर व अन्य निगम सेवाओं के बारे में अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम के उपमहापौर जियानी श्रीधर, फ्लोर लीडर बनाला राव श्रीनिवासा,फ्लोर लीडर पीला श्रीनिवासा राव, सहायक आयुक्त नागेन्द्र कुमार,पार्षदगण व अधिकारीगण शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के लिये दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें निगम अधिकारियों द्वारा दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें प्रजेंटेशन के माध्यम से निगम की कचरा प्रबंधन व्यवस्था लैंडफिल साइटों पर कूडे के निस्तारण की प्रक्रिया,व स्रोत पर ही कूड़े को अलग अलग करने आदि के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें निगम की आईटी एप्लीकेशन ऑनलाइन सेवाए एमसीडी 311 ऐप व निगम की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी संपूर्ण जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने निगम के पंजाबी बाग स्थित भव्य व अद्भूत ष्भारत दर्शन पार्क का भ्रमण भी किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस पार्क में स्क्रैप व वेस्ट से बनायी गयी भारत की प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों की अनुकृतियों को रूचि लेकर देखा और इस पार्क की भव्यता व्यापकता व सुन्दरता से प्रभावित हुए।