नई दिल्ली-भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक यूनियन ने भारतीय रेलवे के भारत भर के 2200 प्रमुख माल गोदामों में भारतवर्ष का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा के नारे को लागू कर भारतीय रेल के विभिन्न गोदामों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पश्चिम बंगाल के खडग़पुर,नैहाटी डानकुनी झारखंड में रांची बोकारो ओडिशा में भुवनेश्वर,कटक, असम में बरपेटा और भी कोई रेलवे माल गोदामों में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक यूनियन के क्षेत्रीय और मंडल नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और हर एक गोदाम कर्मियों को एक राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक यूनियन भारत सरकार के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के संदेश को पूरे भारत में फैलाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।