नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में एक सशक्त शिक्षा नीति बनाई है जो हमारे देश के युवाओं को एक नई दिशा देगी। शिक्षा के माध्यम से सफलता का मार्ग मिलता है, जैसा कि देश स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष का अमृत महोत्सव मना राहा है, हम नई शिक्षा नीति के साथ एक नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं जो हमारे युवाओं की मदद करेगी और देश .5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य प्राप्त करेगा। यह बात समिट इंडिया के आत्मानिर्भर भारत की भागीदारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कही। उन्होंने कहा कि समिट इंडिया जैसे संगठन जो विभिन्न सरकारी नीतियों के बारे में जागरूकता अभियान पैदा करने के लिए काम कर रही है, उन्हें इस शानदार काम के लिए में बधाई देना चाहता हूं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने बताया कि एक पंजीकृत ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से भारत के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की भगीदारी की मेजबानी की। आजादी का अमृत महोत्सव इवेंट के दौरान समिट इंडिया ने शिक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी,चिकित्सा विज्ञान,दर्शन और सकारात्मक दृष्टिकोण के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और उनकी उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि पुरस्कार 2022 के साथ कुछ योग्य आत्मनिर्भर राष्ट्रीय नायकों को सम्मानित किया। एआईसीटीई के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे ने कहा भारत आत्मनिर्भर हो गया है, आज हमारा देश एक ऐसी जगह पर पहुंच गया है, जहां हम एक कलम की निब से लेकर उपग्रह बनाने में सक्षम हैं। समिट इंडिया के महासचिव महेश वर्मा ने कहा इस आयोजन के पीछे हमारा मिशन न केवल विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है बल्कि विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों द्वारा किए गए सफल कार्यों की सराहना करना है जिन्होंने सफलता हासिल की है और गौरव हासिल किया है।