गुरूग्राम – मर्यादा पुरूषोत्तम आराध्य भगवान राम् के भव्य प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के परिपेक्ष्य में समग्र हिन्दू सेवा स॔घ हरियाणा द्वारा आज गुरूग्राम के सभी मन्दिरो और पूजा स्थलो को साफ करने की मुहिम चलाई गई है ,जिसमे संघ के सदस्यो के साथ गुरूग्राम इमाम संगठन के इमामो ने भी मन्दिरो मे सफाई कार्य किया और मुस्लिमो से भी यह पर्व हर्षोल्लास से मनाने की अपील की हैउक्त अभियान की शुरूआत करते हुए आज माता शीतला मन्दिर प्रांगण में समग्र हिन्दू सेवा संघ के अनेको पदाधिकारी एकञ हुए। जिसमें संस्था के अध्यक्ष और शीतला माता श्राइन बोर्ङ के सदस्य ब्रह्मप्रकाश कौशिक ने क॔हा कि इस अभियान के अन्तर्गत स्वयं जाकर , प्रबन्धन कमैटियो से सम्पर्क कर और अर्चक पुरोहित सेवा संघ के माध्यम से पुजारियो , प्रकाण्ङ पण्ङितो, आचार्य, ज्योतिषाचार्यो और ब्राहमणो से सम्पर्क कर सभी पूजा स्थलो और मन्दिरो को विशेष अभियान चलाकर सफाई करने का निर्णय लिया गया है, इस दौरान सभी मन्दिरो पर नऐ भगवा ध्वज भी लगाऐ जाऐंगे, संस्था के महामंञी राजीव मित्तल ने कहा है कि नगर के विभिन्न हजारो मन्दिरो के द्वारा और जनता द्वारा हर्षोल्लास से केवल गुरूग्राम जिले मे अनुमानित इक्कीस लाख दिये जलाकर महादीपावली मनाई जाऐगी। जहां एक और बच्चो में अपनी जेबखर्ची के पैसै बचाकर आतिशबाजी लाने का उत्साह है , वही महिताओ में घर को सजाने और मिठाई पकवान बनाने और बांटने का तथा पुरूषो मे दीपमालिका लगाने और घर पर झिलमिलाती लङियां लगाने का उत्साह है संघ के संरक्षक महावीर भारद्वाज और रिटायर्ङ शेसन जज अनिल कुमार बिमल ने क॔हा है कि यह दिन विश्व का सबसे बङा पर्व होगा और यह महादीपावली जैसा मनाया जाऐगा।गुरूग्राम इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल हसीब कासमी ने कर्हा कि हम सभी मुसलमान सनातनी है और सच्चा मुसलमान भगवान राम में भी अपनी आस्था और विश्वास रखता है । 500 वर्षो के बाद भव्य राम मन्दिर का निर्माण सबके लिए गौरव और हर्ष का विषय है । सभी राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगो को इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने हेतु आगे आना चाहिए सफाई अभियान में शीतला श्राईन बोर्ङ सदस्य रामसजन सिंह, हाजी इकबाल , मौ शादाब कुरैशी, सतीम, संघ के कोषाध्यक्ष चेतन शर्मा, अर्चक पुरोहित सेवा संघ के अध्यक्ष जयभगवान शर्मा, शीतला मन्दिर के प्रधान पुजारी हरिओम पण्ङित, कृष्ण भारद्वाज, रामअवतार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम भटनागर, अपना एंक्लेव रेजिङेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरि गोयल तलवाङियां, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।