दिल्ली की सडक़ों पर दौड़ेंगी 300 इलेक्ट्रिक बसें: केजरीवाल

नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डिजिटल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं है, बल्कि देश और समाज में परिवर्तन लाने का एक जरिया है। हमारा मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था को उखाडक़र एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है। सीएम ने कहा कि ‘आप’ की दिल्ली की सरकार ने देश के लोगों को यह उम्मीद दी है कि बदलाव संभव है और देश बदल तो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने पूरा का पूरा भ्रष्ट तंत्र और बड़ी-बड़ी पार्टियां हैं। उनके पास अथाह पैसा है, लेकिन हमारे पास हमारा जूनून और हमारी देशभक्ति है। लोगों को बताएं कि दिल्ली में कैसे हमने बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सडक़ें ठीक कर दिए और ‘आप’ की सरकार बनी तो उस राज्य में भी अच्छे काम करेंगे। आज सरकार का मतलब हो गया है कि मंत्रियों और विधायकों को सारी सुविधाएं फ्री में मिले और जनता दर-दर की ठोकर खाती रहे। हम सरकार की परिभाषा बदलेंगे। अब मंत्री और विधायक सेवा करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं मिलेंगी।

हमें पूरा का पूरा सिस्टम बदलना होगा: सीएम

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। आप के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं हैं। हमारे लिए यह चुनाव एक पार्टी को बदल कर दूसरी पार्टी का शासन लाने का जरिया नहीं है। पार्टियां बदलने से कुछ नहीं होगा। पार्टियां बदलते-बदलते 70 साल हो गए। कुछ बदला सब कुछ वैसे का वैसा है। हमें पूरा का पूरा सिस्टम बदलना होगा। आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव देश और समाज में परिवर्तन करने का एक जरिया है। हमारे लिए चुनाव बदलाव लाने का एक मौका है। आप जब चुनाव प्रचार के लिए निकलो, तो इस समझ और इस भाव के साथ निकलना कि आप देश में एक बड़े परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं। आप चुनाव प्रचार नहीं, देश भक्ति का काम कर रहे हैं। इस चुनाव के जरिए आपका मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित कर दिया कि बदलाव संभव है। परिवर्तन हो सकता है।

हमें केवल करने हैं पॉजिटिव प्रचार: केजरीवाल

आप संयोजक ने कहा कि चुनाव आयोग ने कल चुनाव की तारीखों का एलान किया। कोरोना के चलते चुनाव प्रचार में कई पाबंदियां हैं। लेकिन डोर टू डोर प्रचार करने की अनुमति है। इसलिए आज से और अभी से डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दें। जब भी किसी के घर जाएं, तो सबसे पहले उनका हाल चाल पूछें कि घर में सब ठीक हैं। किसी को कोई बीमार तो नहीं है। अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत है, तो पहले उनकी मदद करें। चुनाव प्रचार में हमारे लिए सेवा करने का एक मौका होना चाहिए। फिर उन्हें बताएं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने क्या-क्या अच्छे काम किए। उन्हें बताएं कि दिल्ली में कैसे हमने बिजली, पानी, स्कूल, अस्प्ताल, सडक़ें ठीक कर दिए। उन्हें बताएं कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उस राज्य में भी हम अच्छे काम करेंगे। याद रहे, हमें किसी दूसरी पार्टी वाले को गाली नहीं देनी है। किसी के बारे में उल्टा सीधा नहीं बोलना है। हमें केवल पॉजिटिव प्रचार करने हैं। हमें सभी पार्टी वालों के पास जाना है। हमें यह नहीं सोचना है कि वह तो दूसरी पार्टी का आदमी है, तो उसके घर जाने से क्या फायदा है। ये मान कर चलो कि सब अपने हैं। इसलिए सबका दिल जीतना है और सबको गले लगाना है।

सोशल मीडिया के माध्यम से हर वोटर तक पहुंचाना है पार्टी का संदेश: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए कहा कि अगले एक महीने तक सब लोग अपने-अपने काम से छुट्टी ले लो। अगला एक महीना देश के नाम। अगले एक महीने में हर घर तक पहुंचना है। हर बूथ पर हमें कम से कम दस कार्यकर्ताओं की टीम बनानी है। यह कार्यकर्ता ही हर घर तक पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच हम चुनाव लड़ रहे हैं। हमें सावधान भी रहना है और एक-दूसरे की सुरक्षा का ख्याल भी रखना है। मास्क जरूर पहनिएगा और सारी हिदायतों का पालन करिएगा। इस बार डिजिटल और सोशल मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। आप तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसमें आप तो मास्टर हैं। आप सब लोग सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। अब समय आ गया है कि हम लोग उस ताकत का इस्तेमाल करें। हमें सोशल मीडिया के माध्यम से हर वोटर, हर घर तक पहुंचना है। याद रखना कि आप देश में परिवर्तन करने आए हो। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कट्टर देशभक्त है। मुझे आप सब पर गर्व है।