नई दिल्ली – पेंट प्रोटेक्शन और सन कंट्रोल फिल्म्स के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी कंपनी गरवारे हाई-टेक फिल्म्स (जीएचएफएल) ने आज एसीएमए ऑटोमेकैनिका नई दिल्ली २०२६ प्रदर्शनी में चार नए और विशेष उत्पाद प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतीकरण के साथ ऑटोमोबाइल केयर के क्षेत्र में कंपनी की मजबूत पकड़ एक बार फिर सामने आई है। गरवारे हाई-टेक फिल्म्स के सेल्स और मार्केटिंग विभाग के निदेशक श्री दीपक जोशी ने बताया कि कंपनी हमेशा नए प्रयोग और नवाचार को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि इन नए ऑटोमोटिव केयर सॉल्यूशंस’ के जरिए कंपनी अब सिर्फ वाहन की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि पूरे वाहन की देखभाल पर भी ध्यान दे रही है। इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र कपूर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग, गारवारे हाई टेक फिल्म्स ने कहा,आज के वाहन मालिकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने ये नए उत्पाद तैयार किए हैं। ये उत्पाद लगातार बेहतर प्रदर्शन देते हैं, इस्तेमाल में आसान हैं और लंबे समय तक टिकाऊ हैं।
