अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट, दिल्ली और नारायण हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा, साहिबाबाद के द्वारा दिल्ली के ताहिरपुर दिलशाद गार्डन, कुष्ठ आश्रम स्थित साईं मंदिर मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन ओमप्रकाश बंशीराम जेदिया ने इस अवसर पर बताया कि शिविर मे चिकित्सकों के द्वारा करीब 500 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया तथा दवा वितरण की गई। इसमें 300 के करीब महिलाएं थी और 100 के करीब बच्चे थे। इस अवसर पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अपर्णा ने बताया कि यहां मुख्य रूप से महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान रेगुलर चेकअप की कमी जागरूकता की वजह से है और ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) देखी गई जो कि समय समय पर इनके द्वारा डॉक्टर को दिखाते रहने और आयरन की गोली के सेवन और सही खान पान से रोकी जा सकती है। इस अवसर पर गुरू तेग बहादुर अस्पताल के डॉ सीमा ने बताया कि युवा महिलाओं में हाइजिन की कमी से होने वाली समस्याएं 15-20 साल के महिलाओं में देखी गई। इस अवसर पर उनको हाइजिन के संबंध में जानकारी दी गई।बच्चों में भी खांसी, श्वास संबंधी शिकायत ज्यादा थी जो कि समय पर डॉक्टर से सलाह लेने से रोकी जा सकती है। इस अवसर पर नारायण हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा के प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि , ट्रस्ट गाजियाबाद और दिल्ली में गरीब परिवार झुग्गियों, मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों पे विशेष रूप से कार्य कर रही है और माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत,अतुल्य भारत, स्वर्णिम भारत के परिकल्पना को साकार करने में तत्परता के साथ लगा है। इस स्वास्थ परीक्षण शिविर में सेवा भारती के तरफ से डॉ हरेंद्र जी उपस्थित रहे और उन्होंने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर लगाये जा रहे मुफ्त चिकित्सा शिविर का लाभ प्राप्त करें और नारायण हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर डिफेंस कॉलोनी,भोपुरा में चैरिटेबल दर पर उपलब्ध सेवाओं का भी लाभ प्राप्त करें। शिविर मे विशेष रूप से पधारे गुरू तेग बहादुर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोग के लिए बहुत कार्य किये जा रहे हैं परंतु रोगियों के परिवार की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ पर ज्यादा काम नहीं हो रहा है। उन्होंने माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट, दिल्ली का धन्यवाद किया कि आज महिला दिवस पर उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया और पहली बार किसी संस्था ने परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।
