नई दिल्ली – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने साल की शुरुआत माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ कर वहाँ आने वाले श्रद्धालुओं से भेंट कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान धीरज शर्मा की माँ वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग से मुलाकात हुई और उन्होंने उनका अभिवादन व्यक्त कर श्राइन बोर्ड द्वारा भक्तों को प्रदान किए जाने वाले सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया। धीरज शर्मा ने दो वर्ष पूर्व हुई घटना को याद करते हुए कहा कि आज से दो वर्ष पहले माता के धाम में एक बड़ी घटना हुई थी लेकिन वर्तमान श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बड़ी समझ व कुशल कार्य और अनुभव से इस बार भक्तों को अच्छी सुविधा प्रदान करने का कार्य किया हैं। धर्मनगरी कटड़ा में नए साल के आगमन पर 31 दिसंबर को मां वैष्णो के भक्तों की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया की 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भक्तों की भीड़ बढ़ने पर शाम 7:15 बजे कटड़ा में पंजीकरण काउंटर बंद कर दिए गए थे। लेकिन इस भरी ठंड में भी हमारे जम्मू कश्मीर के राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भक्तों को ठंड में कम्बल बाटने का महत्वपूर्ण कार्य किया हैं। इसके बाद एक तारीख को सोमवार सुबह चार बजे पंजीकरण काउंटर खोले गए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अन्य प्रदेश के लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाने में पूरी मदद किया है।