नई दिल्ली – देश-विदेश में दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिल्ली के दिव्यांगों के सेवार्थ रविवार 4 मई को निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलीपर्स फिटमेंट शिविर दिल्ली में आयोजित होगा। यह शिविर गोल्डन क्राउन, जापानीज पार्क, रोहिणी पर 4 मई को प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा है। जिसमें पूर्व चयनित दिव्यांगों को नि:शुल्क लाभ मिलेगा। संस्थान के ट्रस्टी निदेशक देवेंद्र चौबीसा ने जानकारी देते हुए कहा संस्थान विभिन्न राज्यों के दिव्यांग बन्धुओं को उनके घर शहर के नजदीक लाभान्वित करने के लिए विगत 40 वर्षों से प्रयासरत हैं। इसी शृंखला में नारायण सेवा ने 16 फ़रवरी को निःशुल्क नारायण लिंब मेजरमेंट कैंप का आयोजन यहां किया था। जिसमें 500 से अधिक रोगी आए थे। इनमें से 351 जन ऐसे थे जो सड़क दुर्घटना या किसी हादसे से हाथ-पैर खोकर दिव्यांगता का शिकार हो गए थे। उनका चयन करते हुए संस्थान ने नारायण लिम्ब के लिए कास्टिंग व मेजरमेंट लिया था। उन्होंने कहा दिल्ली में संस्थान एक साथ 350 से ज्यादा दिव्यांगों को जर्मन टेक्नोलॉजी के नारायण लिम्ब पहनाकर उन्हें नई जिंदगी का उपहार देगा। यह सभी दिव्यांगताभरी जिंदगी के चलते अपने परिवार और परिजनों पर बोझ बन गए थे। संस्थान उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में ला रहा है। जिसका सपना संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने देखा है। वार्ता के दौरान ट्रस्टी -निदेशक चौबीसा, सरंक्षक सत्यभूषण जैन, शाखा -जतन सिंह ने इस शिविर का पोस्टर भी जारी किया। संरक्षक सत्यभूषण जैन ने कहा नारायण सेवा संस्थान भारत ही नहीं अपितु विदेश में साउथ अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, मेरु,तंजानिया,नेपाल में भी शिविर कर चुका है। हर माह करीब 1800 लोगों को आर्टिफिशियल हाथ पैर लगाए जा रहे है। शिविर के उद्घाटन और भव्यता के लिए सैकड़ो जनों को आमंत्रित किया गया है। शिविर में आने वाले दिव्यांगों के लिए संस्थान की ओर से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। इन दिव्यांगों को नारायण लिम्ब फिटमेंट के बाद चलने की सुव्यस्थित ट्रेनिंग दी जाएगी। इस हेतू संस्थान की 40 सदस्य टीम सेवाओं में तत्पर रहेगी। शिविर में दिल्ली के 100 से अधिक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर इस शिविर से रूबरू होंगे। संस्थान ने अपील की है कि जो भी सज्जन दिव्यांगों के प्रति करुणा भाव रखता है वे आकर इस शिविर में सहयोगी बने। शिविर का उद्घाटन समारोह 11 बजे रखा गया है। नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 40 हजार से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान अब दिल्ली के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।