मुंबई – भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ रही ओईएम, आईवूमी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आखिर तक 250 से ज़्यादा सर्विस सेंटर्स और 150 से ज़्यादा आधिकारिक आईवूमी डीलर्स का नेटवर्क बनाने की तेज़ विस्तार योजना की घोषणा की है। दक्षिण भारत में विस्तार करने के साथ कंपनी ने इस साल भर में उत्तरी भारत में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार इन राज्यों में भी विस्तार की योजना बनाई है। फ़िलहाल पूरे देश भर में कंपनी की 100 से ज़्यादा सर्विस सेंटर्स हैं। देश के अन्य भागों में विस्तार के साथ अपनी अतुलनीय सेवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने पर कंपनी ने अपना ध्यान केंद्रित किया है। आईवूमी के सह-संस्थापक और सीईओ श्री अश्विन भंडारी ने कहा,विस्तार और वृद्धि के इस सफर के लिए हम उत्सुक हैं। एक अग्रणी ओईएम होने के नाते हम अपने ग्राहकों को अतुलनीय उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने पर हमेशा ज़ोर देते हैं। हमारे ग्राहकों को हमारे आधुनिकतम उत्पाद उपलब्ध कराना और भरोसेमंद सेवाओं के साथ पूरी संतुष्टि प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। सर्विस सेंटर्स और आधिकारिक डीलरशिप्स के नेटवर्क के बढ़ने के साथ, एक भरोसेमंद ईवी टू-व्हीलर ब्रांड के रूप में हमारी पहचान को और ज़्यादा मज़बूत करके ग्राहकों की अपेक्षाओं से बढ़कर प्रदर्शन हम कर दिखाएंगे। यह महत्वाकांक्षी विस्तार योजना ग्राहकों को प्रदान किए जा रहे अनुभवों में सुधार लाकर उद्यम में हमारे अग्रस्थान को मज़बूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। लंबे समय तक चलने वाली साझेदारी और हमारी सर्वोत्तम उत्पाद श्रेणी के साथ देश भर के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए हम उत्सुक हैं।उन्होंने आगे कहा,एक लचीली रणनीति और दृष्टिकोण के साथ, हमारा उद्देश्य हमेशा पर्यावरण-अनुकूल और क्रांतिकारी उत्पाद और सेवाएं प्रदान करके अपने ग्राहकों के जीवन में सकारात्मक मूल्य पैदा करना रहा है। हम अपने अनुसंधान और विकास में उत्पाद सुरक्षा, सुविधा और लंबे समय तक सेवाएं प्रदान करने की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हमें गर्व है कि हम ईमानदार, यथार्थवादी और अनुकूल रह कर काम करते हैं।