ग्रेटर नोएडा – पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने अपनी सीएसआर शाखा पहल फाउन्डेशन के माध्यम से ‘गो ग्रीन’ इनीशिएटिव का लॉन्च किया, जिसके तहत कैच फाउन्डेशन एवं ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेन्ट ऑथोरिटी के साथ साझेदारी में ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में 1,00,000 स्थानीय पेड़ उगाए जाएंगे और एक मियावाकी घने वन को विकसित किया जाएगा। यह पहल दिल्ली-एनसीआर में तेज़ी से हो रहे शहरीकरण और घटते ग्रीन कवर को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ग्रेटर नोएडा की दो निर्धारित साइट्स में 12 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट के तहत डीएमआईसी के नज़दीक 65,000 पेड़ और सेक्टर इकोटेक 10 में 35,000 पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ग्रीन कवर बढ़ेगा, हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा जैव विविधता को बढ़ाव देने में मदद मिलेगी।इस पहल के तहत मियावाकी विधि का उपयोग करके पेड़ों की लंबे समय तक देखभाल और रखरखाव किया जाएगा। मियावाकी एक प्रमाणित वैज्ञानिक तरीका है, जो पौधों के जीवित रहने की दर और विकास की गति को बढ़ाकर घना वन विकसित करने में कारगर है। इस अवसर पर श्री अजय कुमार शुक्ला, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने कहा, पहल फाउन्डेशन के माध्यम से हम अपने संचालन के समुदायों पर सामाजिक एवं पर्यावरणी प्रभाव उत्पन्न करना चाहते हैं। गो ग्रीन पहल दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन कवर बढ़ाने तथा स्थानीय पर्यावरण में सुधार लाने के लिए हमारे संरचित एवं प्रमाण उन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाती है। यह शहरों में वृक्षारोपण के लिए अनुकरणीय मॉडल हो सकता है और निश्चित रूप से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। हम कैच फाउन्डेशन और ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेन्ट ऑथोरिटी के प्रति आभारी हैं जिन्होंने भविष्य के लिए पर्यावरण प्रत्यास्थ समुदायों के निर्माण में हमें सहयोग दिया है। श्री भारत सिसोदिया, संस्थापक, चेयरमैन, कैच फाउन्डेशन ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि ‘गो ग्रीन’ पहल के लिए हमें पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस और GNIDA के साथ साझेदारी का मौका मिला है। मियावाकी वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तरीका है जो पौधों के जीवित रहने की दर को बढ़ाता है और उनके तीव्र विकास में मदद करता है। इसकी मदद से हम दिल्ली-एनसीआर में ऐसा वन बना सकेंगे, जो न सिर्फ जैव विविधता को बढ़ाएगा बल्कि इस क्षेत्र के पर्यावरण में भी सुधार लाएगा। मिस श्री लक्ष्मी वीएस, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा, इंडस्ट्रियल डेवलपमेन्ट ऑथोरिटी ने कहा,ग्रेटर नोएडा में तीव्र शहरीकरण और ओद्यौगिकीकरण के चलते हवा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए हरित स्थलों और शहरी वनों की आवश्यकता बहुत अधिक बढ़ गई है। पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस और कैच फाउन्डेशन के साथ यह साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है, खासतौर पर इसलिए कि इसमें पेड़ों के लम्बे समय तक रखरखाव के लिए वैज्ञानिक तरीका अपनाया जा रहा है। इस प्रोग्राम के तहत पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने 7 मार्च को ग्रेटर नोएडा में कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के साथ एक स्वयंसेवी गतिविधि आयोजित की, जहां उन्होंने एक साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। ये प्रयास पर्यावरण संरक्षण एवं समुदाय-उन्मुख विकास के लिए संगठन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

Leave a Reply