नई दिल्ली- प्रवासी चेतना मंच के तत्वावधान में शाम को श्री बी. आर. ठाकुर के निवास बी ब्लॉक, मोहन बाबा नगर,(निकट शिव हनुमान मंदिर) बदरपुर, नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री लवकुश जी एवं डा. बी. के. जैन जी उपस्थिति दर्ज की। वहीं प्रवासी चेतना मंच के मुख्य संस्थापकों में से एक श्री के. पी. सिंह, श्री लोकनाथ शुक्ला, श्री दिनेश शर्मा और बदरपुर के गणमान्य प्रवासीजन की उपस्थिति थी। वहीं मंच का संचालन श्री राजेश शर्मा ने और बैठक की अध्यक्षता श्री मिथिलेश उपाध्याय ने सफलतापूर्वक की। वहीं इस बैठक में प्रवासी चेतना मंच के कोषाध्यक्ष श्री श्यामा नंद झा ने भी शिरकत की थी।वहीं प्रवासी चेतना मंच के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमाकांत चौधरी ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले प्रवासियों की सुख-दुख में शामिल होने की वरीयता दी जाए तभी प्रवासी चेतना मंच की सदस्यता में विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। वहीं प्रवासी चेतना मंच की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लवकुश जी ने अपनी ओजस्वी संबोधन में कहा कि प्रवासियों की हितों की रक्षा करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए तभी सही मायने में प्रवासियों की दिल में उतर पाएंगे। वहीं प्रवासी चेतना मंच के मुख्य अतिथि श्री डा. बी के. जैन ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासियों की दिलों में उतरने के लिए उनकी छोटी से छोटी समस्या में उनके साथ खड़े रहने की जरूरत है ताकि उन्हें भरोसा हो सके कि इस मंच में जुड़ना लाभकारी है और सदस्यों की संख्या में इजाफा हो सकेगा।

Leave a Reply