मुंबई – जर्मन लग्ज़री कार निर्माता ऑडी ने आज भारत में अपनी नई ऑडी SQ8 के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। इस एसयूवी को ग्राहक 5,00,000 रुपये की शुरुआती राशि के साथ ऑडी इंडिया की वेबसाइट या ‘मायऑडी कनेक्ट’ एप्लिकेशन के जरिए बुक कर सकते हैं। ऑडी की ‘Q’ रेंज में अपनी खास पहचान रखने वाली नई ऑडी SQ8 में 4.0-लीटर का V8 TFSI इंजन दिया गया है, जो 373 kW की पावर और 770 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन इसे एक शानदार अनुभव देता है, जिससे यह एसयूवी मात्र 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। ऑडी का ‘क्वॉट्रो’ परमानेंट ऑल-व्हील ड्राइव, सेल्फ-लॉकिंग सेंटर डिफरेंशियल, एडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्पोर्ट और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स से लैस ऑडी SQ8 एक ऐसा ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है जो दमदार होने के साथ-साथ बेहद स्मूद भी है। ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, श्री बलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ऑडी SQ8 रोज़मर्रा की लग्ज़री और बेमिसाल स्पोर्टी परफॉर्मेंस का बेहतरीन संगम है। इसका दमदार इंजन और विशिष्ट ‘S’ कैरेक्टर इसे एक संपूर्ण एसयूवी बनाते हैं। भारत में हमारे ऑडी Q8 परिवार को जिस तरह का उत्साह मिला है, उससे हमें पूरा विश्वास है कि नई ऑडी SQ8 उन ग्राहकों को बहुत पसंद आएगी जो पारंपरिक लग्ज़री एसयूवी से कुछ हटकर चाहते हैं। हमें इसकी बुकिंग शुरू करते हुए बेहद खुशी हो रही है और हम परफॉरमेंस के शौकीन ग्राहकों को सलाह देते हैं कि सीमित उपलब्धता के कारण वे अपनी ऑडी SQ8 समय रहते बुक कर लें।
