नई दिल्ली- अपने वायरल हिट, ‘बोलो बोलो की सफलता के बाद भारत के पहले आई-पॉप गर्ल ग्रुप विश ने बॉलिवुड के पसंदीदा गीत देसी गर्ल को एक नए शक्तिशाली अंदाज में पेश किया है। उनका लेटेस्ट सिंगल एक बार फिर से चिरप्राचीन सवाल पूछ रहा है, हू इज़ द हॉटेस्ट गर्ल इन द वर्ल्ड (दुनिया में सबसे सुंदर लड़की कौन है)। इस सवाल का जवाब विश अपने अंदाज में जबरदस्त ऊर्जा के साथ दे रही हैं। इस गीत को एक ग्लैमरस, साहसी और बेबाक एवं शक्तिशाली अंदाज में पेश करके विश ने हर पीढ़ी के बीच डांस फ्लोर पर अपना दबदबा बना लिया है। देसी गर्ल में पुरानी यादों को भविष्य के आई-पॉप अंदाज में पेश किया गया है। इसका निर्माण मेंटर एवं प्रतिष्ठित कंपोज़र मिकी मैकक्लियरी ने उभरती हुई प्रतिभा, पार्थ पारेख के साथ किया है। यह ट्रैक ट्रिनिडाड और टोबैगो के चटनी म्यूज़िक एवं बेल फंक से प्रेरित है, जो इसके देसी अंदाज को बरकरार रखते हुए इसे नई व ग्लोबल साउंड प्रदान करता है।विश ने कहा, हम देसी गर्ल पर डांस करते आए हैं। यह उन गानों में से एक था, जो सबका मूड बेहतर बना देता था। विशाल-शेखर, सुनिधि चौहान, शंकर महादेवन और कुमार ऐसे कलाकार हैं, जिनकी हम बहुत सराहना करते हैं और जिन्होंने हमें हमेशा प्रेरित किया है। इस क्लासिक को फिर से बनाना और इसे दुनिया के साथ साझा करना ऐसा था, जैसे पुरानी यादें फिर से ताजा हो गई हों, जिन्होंने हमें नई शक्ति प्रदान की हो। यह गाना हर उस व्यक्ति के लिए है, जिसे अपने मूल पर गर्व है, और जो उसका प्रदर्शन करने में डरता नहीं है।विश ने देसी गर्ल म्यूज़िक वीडियो आज रिलीज़ किया है। इस गीत में उनकी भावना पूरे रुबाब के साथ जीवंत हो गई है। ओरिजनल गैंग के प्रतिष्ठित बल्ब-लिट फ्रेम के ग्लैमरस अंदाज से लेकर कन्वर्टिबल में दिल्ली की सड़कों से गुजरते हुए विश ने हर ऊर्जा को पॉप-स्टार की चमक में मिला दिया है। हैंडी-कैम की अंतरंगता और ग्लैम पॉप की चमक के साथ फिल्माए गए इस वीडियो में देसी गर्ल की खुशी, स्वतंत्रता और बेखौफ मस्ती को विश के स्टाईल में पेश किया गया है।

Leave a Reply