उत्तर प्रदेश- जिले की शिवरतनगंज थाना पुलिस ने गांव शिवरतन सिंह का पुरवा में पांच साल के बच्चे की हत्या के आरोप मेंं उसकी चाची के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव शिवरतन सिंह का पुरवा मजरे पेंडारा में शाम प्रिंस कुमार यादव पांच की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक की मां ने अपनी देवरानी अनीता बच्चे की चाची के खिलाफ लिखित तहरीर दिया है जिसके आधार पर हत्या का नामजद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
